KVS Age Calculator 2026-27: कक्षा 1 में एडमिशन के लिए उम्र की सही गणना कैसे करें?

KV CLASS ONE 2026 AGE CALCULATION कक्षा 1 में एडमिशन के लिए उम्र की सही गणना कैसे करें?

“कल के लेख में हमने KVS Admission Schedule 2026-27 के महत्वपूर्ण पड़ावों को समझा था । शेड्यूल जानने के बाद, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आपका बच्चा आवेदन के लिए ‘Eligible’ है? आज 20 मार्च 2026 से रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुल चुका है, और फॉर्म भरते समय पहली बाधा उम्र की गणना (Age Calculation) ही आम तौर पे होती हैं । आइए, इसे विस्तार से समझते हैं।”

सत्र 2026-27 के लिए केवीएस (KVS) क्लास 1 में प्रवेश हेतु बच्चे की न्यूनतम आयु 6 वर्ष और अधिकतम 8 वर्ष से कम होनी चाहिए । उम्र की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी । यदि आपके बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2020 को हुआ है, तो भी वह पात्र माना जाएगा

केवीएस आधिकारिक आयु नियम 2026-27 (KVS Official Rules) केवीएस की आधिकारिक मार्गदर्शिका (Admission Guidelines 2026-27) के अनुसार, कक्षा-वार आयु सीमा का निर्धारण कुछ इस प्रकार है:

Class 1 के लिए पात्रता: 31 मार्च 2026 को बच्चे की उम्र कम से कम 6 वर्ष पूरी होनी चाहिए ।1 अप्रैल का विशेष नियम: यदि आपके बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2020 को हुआ है, तो भी वह प्रवेश के लिए पूरी तरह पात्र माना जाएगा ।अधिकतम सीमा: कक्षा 1 के लिए बच्चे की उम्र 8 वर्ष से कम होनी चाहिए ।पात्र जन्म तिथि सीमा: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केवल 01 अप्रैल 2018 से 01 अप्रैल 2020 के बीच जन्मे बच्चे ही कक्षा 1 के लिए योग्य हैं।दिव्यांग (CwSN) बच्चों को छूट: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट दी गई है|

KVS Class One AGE CALCULATOR CUM Smart Age Expert टूल की मदद से आप 1 सेकंड में अपनी पात्रता जान सकते हैं।

KVS Smart Age Expert (2026)

📌 भविष्य के सभी अपडेट्स के लिए जुड़ें:

– कम उम्र वाले बच्चों के लिए ‘Easy Admission’ का सबसे सटीक तरीका और स्कूलों की पूरी लिस्ट। (UPCOMING / जल्द आ रहा है!)

[KVS Class 2 and Onwards Guide] – कक्षा 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में रिक्तियों (Vacancies) और प्रवेश प्रक्रिया की पूरी जानकारी। (UPCOMING / जल्द आ रहा है!)

पात्रता जाँचने के बाद, विस्तृत कक्षा-वार आयु सीमा तालिका नीचे दी गई है:

कक्षा-वार निर्धारित आयु सीमा (Age Criteria Table)

(उम्र की गणना 31 मार्च 2026 के आधार पर)

कक्षा (Class)न्यूनतम आयुअधिकतम आयुआधिकारिक संदर्भ (Official Source)
कक्षा – I6 वर्ष8 वर्ष से कम[KVS गाइडलाइन्स, पेज 5, पैरा 4]
कक्षा – II7 वर्ष9 वर्ष से कम[KVS गाइडलाइन्स, पेज 5, पैरा 4]
कक्षा – III8 वर्ष10 वर्ष से कम[KVS गाइडलाइन्स, पेज 5, पैरा 4]
कक्षा – IX13 वर्ष15 वर्ष से कम[KVS गाइडलाइन्स, पेज 5, पैरा 4]
कक्षा – X14 वर्ष16 वर्ष से कम[KVS गाइडलाइन्स, पेज 5, पैरा 4]

आधिकारिक सूचना (Disclaimer):

यह ‘KVS Smart Age Expert‘ टूल और इस लेख में दी गई जानकारी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केवीएस (Kendriya Vidyalaya Sangathan) द्वारा जारी आधिकारिक गाइडलाइन्स (पेज 5, पैरा 4) पर आधारित है। हालांकि हम जानकारी की सटीकता का पूरा प्रयास करते हैं, लेकिन अंतिम निर्णय और पात्रता के लिए कृपया केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर दी गई गाइडलाइन्स को ही सर्वोपरि मानें। किसी भी तकनीकी त्रुटि के लिए EDUBOOST IN उत्तरदायी नहीं होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top