केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2026-27: प्राथमिकता, लॉटरी, उम्र

"KVS Admission 2026-27 Registration Process and Step-by-Step Guide by EduboostIn"

KVS Admission 2026-27: कक्षा 1 से 12 तक के नए नियम और पूरी समय-सारणी

परिचय
अगर आप अपने बच्चे को केन्द्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya – KV) में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो नए Admission Guidelines 2026-27 ने काफी कुछ बदल दिया है। कई अभिभावक केवल “सरकारी कर्मचारी के बच्चों” वाला मिथक सुनकर डर जाते हैं, जबकि हकीकत यह है कि KV में admission सभी के लिए खुला है, बस कुछ प्राथमिकताएँ (priorities) तय की गई हैं। इस लेख में हम आधिकारिक KVS Admission Guidelines 2026-27 के आधार पर, सरल हिंदी में पूरी प्रक्रिया, उम्र, आरक्षण, प्राथमिकता, लॉटरी, डॉक्यूमेंट और विशेष प्रावधान समझेंगे ताकि आप बिना किसी कंफ्यूजन के समय पर सही आवेदन कर सकें।

लेकिन सबसे जरुरी चीजे सबसे पहले ताकि फाइनल एडमिशन संभव हो सके

सावधान! लॉटरी में नाम आने के बाद भी इन गलतियों से रद्द हो सकता है आपके बच्चे का एडमिशन


केन्द्रीय विद्यालय (KV) में अपने बच्चे का नाम लॉटरी लिस्ट में देखना हर माता-पिता के लिए खुशी का पल होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर साल हजारों बच्चों का एडमिशन केवल छोटी-छोटी तकनीकी गलतियों की वजह से रद्द कर दिया जाता है? केवीएस के सख्त नियमों के अनुसार, यदि आपके द्वारा दी गई जानकारी और आपके दस्तावेजों में जरा सा भी अंतर पाया जाता है, तो स्कूल प्रशासन बिना किसी अपील के एडमिशन कैंसिल कर सकता है

अस्वीकृति का मुख्य कारण (Reason for Rejection)सावधानी और समाधान (How to Avoid)आधिकारिक संदर्भ (Official Source)
गलत निवास स्थान (Wrong Address Proof)केवल वही पता भरें जिसका आपके पास वैध सरकारी दस्तावेज हो। इसे बाद में बदला नहीं जा सकता ।[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 12, पैरा 3(iii)]
दूरी का गलत विवरण (Distance Declaration)RTE कोटे के लिए निर्धारित 5 किमी (शहरी) या 8 किमी (अन्य) की सीमा का सही चुनाव करें ।[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 12, पैरा 3(iii)]
फर्जी या अवैध दस्तावेज (Invalid Documents)सुनिश्चित करें कि जन्म प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा ही जारी किए गए हों ।[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 12, पैरा 3(iii)]
गलत प्राथमिकता श्रेणी (Wrong Priority Category)अपनी सर्विस कैटेगरी (1 से 5 या 6) का चुनाव विभाग के नियमों के अनुसार बहुत सोच-समझकर करें ।[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 12, पैरा 3(vii)]
आयु सीमा का उल्लंघन (Age Limit Issue)बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 को निर्धारित न्यूनतम और अधिकतम सीमा के भीतर ही होनी चाहिए ।[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 5, पैरा 4]NOTE :-

NOTE :- “अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित करने और बिना किसी गलती के आवेदन करने के लिए, नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप गाइड को पूरा पढ़ें।”

📌 लेख की मुख्य बातें (Quick Review)

पंजीकरण की शुरुआत: 20.03.2026 (शुक्रवार) सुबह 10:00 बजे से ।

पंजीकरण की अंतिम तिथि: 02.04.2026 (गुरुवार) ।

पहली लिस्ट (Class 1): 09.04.2026 (गुरुवार) ।

आयु सीमा (Class 1): 31 मार्च 2026 को 6 वर्ष पूर्ण होने चाहिए (1 अप्रैल को जन्मे बच्चे भी पात्र हैं) ।

जरूरी डॉक्यूमेंट: कक्षा 1 के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य है ।

KVS एडमिशन 2026-27 की महत्वपूर्ण तिथियाँ (Schedule)

विवरण (Event)निर्धारित तिथि (Scheduled Dates)आधिकारिक संदर्भ (Official Source)
प्रवेश के लिए विज्ञापनमार्च 2026 का तीसरा सप्ताह (19.03.2026 तक)[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन शेड्यूल 2026-27, पेज 1, पैरा 1]
कक्षा 1 हेतु ऑनलाइन पंजीकरण20.03.2026 (शुक्रवार) सुबह 10:00 बजे से[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन शेड्यूल 2026-27, पेज 1, पैरा 2]
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि02.04.2026 (गुरुवार)[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन शेड्यूल 2026-27, पेज 1, पैरा 3]
प्रथम अनंतिम चयन सूची (1st List)09.04.2026 (कक्षा 1 के लिए)[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन शेड्यूल 2026-27, पेज 1, पैरा 4]
कक्षा 2 एवं ऊपर के लिए पंजीकरण02.04.2026 से 08.04.2026 तक (ऑफलाइन)[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन शेड्यूल 2026-27, पेज 1, पैरा 6]
कक्षा 2 एवं ऊपर की चयन सूची13.04.2026 (सोमवार)[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन शेड्यूल 2026-27, पेज 2, पैरा 7]
प्रवेश की अंतिम तिथि (कक्षा 11 छोड़कर)30.06.2026 (मंगलवार)[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन शेड्यूल 2026-27, पेज 2, पैरा 9]

NOTE :- तारीख: 20 मार्च से 2 अप्रैल 2026 (कक्षा 1 पंजीकरण)रिफरेंस: [आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन शेड्यूल 2026-27, पेज 1, पैरा 2 और 3]

कक्षा-वार निर्धारित आयु सीमा (Age Criteria)

(बच्चे की आयु 31 मार्च 2026 के आधार पर होनी चाहिए)

कक्षा (Class)न्यूनतम आयु (Minimum Age)अधिकतम आयु (Maximum Age)आधिकारिक संदर्भ (Official Source)
कक्षा – I6 वर्ष8 वर्ष से कम[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स, पेज 5, पैरा 4]
कक्षा – II7 वर्ष9 वर्ष से कम[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स, पेज 5, पैरा 4]
कक्षा – III8 वर्ष10 वर्ष से कम[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स, पेज 5, पैरा 4]
कक्षा – IX13 वर्ष15 वर्ष से कम[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स, पेज 5, पैरा 4]
कक्षा – X14 वर्ष16 वर्ष से कम[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स, पेज 5, पैरा 4]

NOTE :- नियम: कक्षा 1 के लिए न्यूनतम 6 वर्ष (31 मार्च 2026 तक)। रिफरेंस: [आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 5, पैरा 4]

प्राथमिकता श्रेणी (Civil / Defence Sector KVs)

प्राथमिकता (Priority)पात्र श्रेणी (Eligible Category)आधिकारिक संदर्भ (Official Source)
श्रेणी – Iकेंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स, पेज 4, पैरा 3-A(1)]
श्रेणी – IIकेंद्र सरकार के PSUs/स्वायत्त निकायों के कर्मचारी[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स, पेज 4, पैरा 3-A(2)]
श्रेणी – IIIराज्य सरकार के नियमित सेवारत कर्मचारी[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स, पेज 4, पैरा 3-A(3)]
श्रेणी – IVराज्य सरकार के PSUs/स्वायत्त निकायों के कर्मचारी[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स, पेज 4, पैरा 3-A(4)]
श्रेणी – Vअन्य सभी (निजी क्षेत्र, व्यवसाय और आम नागरिक)[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स, पेज 4, पैरा 3-A(5)]

NOTE :- नियम: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को प्रथम प्राथमिकता (Category I) मिलना। रिफरेंस: [आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 4, पैरा 3-A]

आवश्यक दस्तावेजों की चेकलिस्ट (Documents)

दस्तावेज (Document)महत्वपूर्ण निर्देशआधिकारिक संदर्भ (Official Source)
जन्म प्रमाण पत्रकक्षा 1 के लिए अनिवार्य[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स, पेज 11, पैरा 3]
स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC)कक्षा 2 और ऊपर के लिए (मान्यता प्राप्त स्कूल से)[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स, पेज 12, पैरा 3]
जाति प्रमाणपत्रSC/ST/OBC-NCL (बच्चे का 3 माह में देना होगा)[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स, पेज 12, पैरा 3(I)]
निवास प्रमाणघर से स्कूल की दूरी (Neighbourhood) तय करने हेतु[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स, पेज 12, पैरा 3(V)]
सर्विस सर्टिफिकेटसरकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स, पेज 12, पैरा 3(VI)]

आरक्षण (Reservation) की पूरी जानकारी

केवीएस आरक्षण नीति और सीट आवंटन (Reservation & Seat Breakup)

केन्द्रीय विद्यालय में नए प्रवेश (Fresh Admissions) के समय भारत सरकार के आरक्षण नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता है। और नामांकन को क्रिस्टल क्लियर रखते हुए प्रत्येक सेक्शन में (40 सीटों की क्षमता मानकर) सीटों का बँवारा इस प्रकार होता है:

श्रेणी (Category)आरक्षण प्रतिशत (Quota %)आरक्षित सीटें (प्रति सेक्शन)आधिकारिक संदर्भ (Official Source)
RTE (शिक्षा का अधिकार)25%10 सीटें[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 13, पैरा 4]
अनुसूचित जाति (SC)15%06 सीटें[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 13, पैरा 4]
अनुसूचित जनजाति (ST)7.5%03 सीटें[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 13, पैरा 4]
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL)27%11 सीटें[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 13, पैरा 4]
दिव्यांग (CwSN)3% (Horizontal)कुल सीटों का 3%[आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 6, पैरा 6(B)]

NOTE :- RTE की 10 सीटों के लिए केवल वही बच्चे पात्र हैं जो स्कूल के निर्धारित पड़ोस (Neighbourhood) के भीतर रहते हैं|

ये सभी आरक्षण सभी KVs में होने वाले fresh admissions पर लागू होंगे।



निष्कर्ष (Conclusion)

केन्द्रीय विद्यालय (KVS) में प्रवेश की प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमबद्ध बनाया गया है ताकि हर योग्य बच्चे को समान अवसर मिल सके। अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। आपकी एक छोटी सी सावधानी आपके बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख सकती है क्योंकि गलत जानकारी के कारण प्रवेश तुरंत रद्द किया जा सकता है। [आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 12, पैरा 3(iii)]

नीचे दिए गए मुख्य बिंदुओं पर क्लिक करके आप सीधे उस जानकारी पर जा सकते हैं। जिन विषयों पर काम चल रहा है, उनके विस्तृत लेख जल्द ही यहाँ लिंक किए जाएंगे:

  • [एडमिशन रद्द होने के मुख्य कारण (सावधानी)] – [आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 12, पैरा 3(iii)]
  • [KVS एडमिशन 2026-27 का पूरा शेड्यूल (तारीखें)] – [आधिकारिक स्रोत: एडमिशन शेड्यूल 2026-27, पेज 1]
  • [कक्षा-वार आयु सीमा की पूरी तालिका] – [आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 5, पैरा 4]
  • [प्रवेश के लिए प्राथमिकता श्रेणियाँ (Category 1-5)] – [आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 4, पैरा 3]
  • [आरक्षण नीति और लॉटरी का सही क्रम] – [आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 13, पैरा 4]
  • [जरूरी दस्तावेजों की पूरी चेकलिस्ट] – [आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 11, पैरा 3]
  • [FAQs: आपके मन में उठने वाले हर सवाल का जवाब]

आगामी लेख: KVS एडमिशन पर विशेष जानकारी

हम जल्द ही निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत लेख प्रकाशित करेंगे। इन महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए eduboost.in से जुड़े रहें:

  1. Article “KVS Age Limit 2026-27: क्या आपका बच्चा कक्षा 1 के लिए छोटा है? यहाँ गणना करें।” [आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 5, पैरा 4]
  2. Article “RTE Admission in KV: मुफ्त शिक्षा के लिए आवेदन कैसे करें और दूरी के नियम क्या हैं?” [आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 13, पैरा 4 एवं पेज 15, पैरा 3]
  3. Article “KVS Priority Categories Explained: रेलवे, बैंक और प्राइवेट नौकरी वालों के लिए कौन सी श्रेणी है?” [आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 4, पैरा 3]
  4. Article “Document Guide: केवीएस एडमिशन के लिए सर्विस सर्टिफिकेट और एड्रेस प्रूफ का सही फॉर्मेट।” [आधिकारिक स्रोत: KVS एडमिशन गाइडलाइन्स 2026-27, पेज 11-12, पैरा 3]

Disclaimer

यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों और अभिभावकों की सहायता के लिए तैयार किया गया है । यद्यपि हमने जानकारी को ‘Kendriya Vidyalaya Sangathan’ की आधिकारिक मार्गदर्शिका 2026-27 के अनुसार सटीक रखने की पूरी कोशिश की है , फिर भी अंतिम निर्णय और किसी भी तकनीकी बदलाव के लिए कृपया KVS की आधिकारिक वेबसाइट (kvsangathan.nic.in) को ही आधार मानें ।

📢 KVS एडमिशन 2026-27 की हर अपडेट सबसे पहले पाएं:

कल से फॉर्म भरना शुरू हो रहे हैं, इसलिए कोई भी गलती न हो, इसके लिए अभी हमसे जुड़ें:

WhatsApp Channel

🔵 Telegram Group (Fastest Updates)

🚩 Facebook Page

YouTube Link

4 thoughts on “केन्द्रीय विद्यालय एडमिशन 2026-27: प्राथमिकता, लॉटरी, उम्र”

  1. Pingback: KVS Age Calculator 2026-27: कक्षा 1 में एडमिशन के लिए उम्र की सही गणना कैसे करें? - eduboost.in

    1. THANKS FOR YOUR QUERY शेड्यूल जानने के बाद, अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या आपका बच्चा आवेदन के लिए ‘Eligible’ है? आज 20 मार्च 2026 से रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुल चुका है, और फॉर्म भरते समय पहली बाधा उम्र की गणना (Age Calculation) ही आम तौर पे होती हैं । KVS Class One AGE CALCULATOR CUM Smart Age Expert टूल की मदद से आप 1 सेकंड में अपनी पात्रता जान सकते हैं। YOU MAY TRY IT BEST WISHES 🌿💐🌿 SEE THIS KOI AUR PRASHN HO TO LRIPYA LIKHE . GOOD LUCK AGAIN

  2. Singal girl chaild tweens को प्राथमिकता मिलता है कि नही?

    1. नमस्ते Khomesh Kumar जी
      Singal girl chaild tweens को प्राथमिकता मिलता है कि नही?
      आपके query SINGLE GIRLD CHILD के बारें में हैं | KENDRIYA VIDYALAYA SANGATHAN GUIDELINES FOR ADMISSIONS IN KENDRIYA VIDYALAYAS (2022-23 & Onwards) (REVISED) के पेज 3 SINGLE GIRL CHILD: Single Girl Child means the only child i.e. only girl child to the parents, with no other siblings. की आनकारी मिलती हैं YOU MAY REFER –
      |
      लेकिन USKE BAAD KE GUIDELINES EVAM वर्तमान GUIDELINES में SINGLE GIRLD CHILD के बारें में कोई PROVISION नहीं है – अतः विगत लाभ अब नहीं मिलना चाहिए |
      KV HELPDESK YA OTHER CLASSES SEAT VACANT ETC YA
      YADI KOI AUR PRASHN HO TO AWASYA LIKHE|
      SADAR

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top